आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I
ख़बर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ख़बर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23.3.10

प्रबंधक कमेटी के गठन में प्रधानमंत्री बड़ा रोड़ा : झींडा

सफीदों, (हरियाणा) : हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन में आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंजाब के मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बहकावे में आकर सबसे बड़ा रोड़ा बने बैठे हैं। यह बात हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकार समेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सिखों की भावना को देखते हुए हरियाणा की अलग कमेटी बनाने को मंजूरी देने का मसौदा तैयार किया है लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंजाब के मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दबाव में आकर इसके गठन को लेकर देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग कमेटी के गठन में जो भी उनके अधिकारों के बीच में आएगा हरियाणा के सिख उसका डटकर विरोध करेंगेहरियाणा के सिख अपनी मांगों को लेकर अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष अपना संघर्ष् करवाएंगे उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को धार्मिक मांग कहकर उसे उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। झींडा ने साफ किया कि उनकी यह मांग धार्मिक नहीं बल्कि हरियाणा-पंजाब बंटवारे के वक्त बने कानून उनकी यह संविधानिक मांग सपष्ट है। उन्होंने पंजाबी भाषा को हरियाणा में दूसरी भाषा का दर्जा देने के लिए मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हुड्डा ने पंजाबी भाषा को दूसरा दर्जा देकर हरियाणा में एक इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा को देश की दूसरी भाषा घोष्ति कराने को लेकर हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को कई बार ज्ञापन सौंपा चुकी है। उनकी इस मांग को सबसे पहले हरियाणा में लागू करके मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता को मानसमान प्रदान किया है। ऐसे हालात में हरियाणा के लोगों का भी फर्ज बनता है कि वे मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की इस पहल का आभार प्रकट करव्ं। हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ये फैसला किया है कि पंजाबी भाष को प्रदेश में दूसरा दर्जा दिए जाने पर रविवार ख्त्त् मार्च को पिपली (कुरूक्षेत्र) में मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अभिनंदन करके उनका आभार प्रकट करेंगे

6.3.10

प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाएंगे : जैन

सफीदों, (हरियाणा) : व्यापारियों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। यह बात प्रदेश के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन ने कही। वे सफीदों (हरियाणा) की पुरानी अनाज मंडी में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित समान समारोह में बोल रहे थे। इस समेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने की। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के सफीदों अध्यक्ष राजकुमार मिाल सहित काफी व्यापारियों ने ओमप्रकाश जैन व बचन सिंह आर्य का शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार व्यापारियों की भलाई के लिए दिनरात प्रयासरत है तथा सरकार ने व्यापारिक हितों के लिए बहुत से कार्य किए है। पिछली सरकारों में व्यापारियों के साथ बहुत जुल्म हुए थे, लेकिन आज प्रदेश में लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति बेहद अच्छी है तथा व्यापारी को हुड्डा रकार में कोई खतरा नहीं है। चौटाला सरकार में व्यापारियों को सरेआम लूटा व पीटा जाता था लेकिन मुチयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश से गुंडातत्वों को सफाया करके व्यापारियों को बिना भय के कार्य करने का मौका दिया है। भय व भ्रष्टाचार खत्म होने के कारण प्रदेश में व्यापार बढ़ा है तथा बड़ेबड़े उनोग धंधे स्थापित हुए हैं। चौटाला सरकार में जो उनोग धंधे पलायन कर गए थे वे धंधे वापिस आ रहे हैं। हुड्डा सरकार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार का नजरिया व्यापारियों के प्रति बेहद अच्छा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग एकता के सुत्र में बंधकर रहें, योंकि एकता से ही उनके संगठन को शति मिलती है। व्यापारी ही देश, समाज व सरकार की ताकत होता है। कोई भी सरकार है, वह केवल व्यापारी के सहारे पर ही चलती है। देश में हो रहा विकास केवल व्यापारियों के दम पर ही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी भी व्यापारी को कोई दिकत है तो उसके लिए उनके दरवाजें हमेशा チाुले हुए है। उन्होंने परिवहन महकमें की उपलधियों का जिक्र करते हुए कहा प्रदेश का परिवहन मंत्रालय नई बुलंदियों को छू रहा है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जल्द ही ख्स्त्र०० बसों को परमिट दिए जाएंगे तथा कई सैंकड़ों बसों को परिवहन बेड़े में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परमिट बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे तथा इन बसों को निर्धारित रूटों पर ही चलना होगा। अगर कोई बस निर्धारित रूट के बगैर चलती हुई पाई गई तो उसके खिलाफ सチत से सチत कार्रवाईअमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बसों को पूरव् भारत को विशेष्कर धार्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों से जोड़ा जा रहा है। राज्य परिवहन की बसों में यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अगर कोई ड्राईवर या कंडटर यात्रियों के साथ दुर्यव्यवहार करता पाया गया तो उसको किसी भी सूरत में बチसा नहीं जाएगा। उन्होंने विशेष्तौर पर कहा कि कुछ यूनियनों के पदाधिकारी लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं कि राज्य परिवहन का नीजिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का राज्य परिवहन को नीजिकरण करने का कोई मकसद नहीं है। सरकार का मकसद सिर्फ इतना है कि यात्रियों को यातायात की ज्यादा से ज्यादा सेवाएं उपलध करवाई जाएं। इस मौके पर व्यापारियों ने परिवहन के सामने मांगपत्र रखा। उस मांगपत्र पर गौर करते हुए उन्होंने पानीपत से सफीदों, सफीदों से पानीपत, सफीदों से गोहाना, सफीदों से रोहतक व सफीदों से हरिद्वार सीधी बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए। इससे पूर्व उनका सफीदों के जैन समाज ने जैन धर्मशाला में भव्य स्वागत किया। परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन ने वहां पर विराजमान जैन साध्वी पे्रक्षा एवं उनकी शिष्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संसार में महावीर स्वामी, स्वामी दयानंद व महाराजा अग्रसैन जैसे अनेक महात्मा हुए है जिन्होंने समाज को नई दिशाएं प्रदान की है। महावीर स्वामी ने अहिंसा पर बल दिया, स्वामी दयानंद ने बाल विवाह, सतीप्रथा व अंधविश्र्वास जैसी विभिन्न बुराईयों को दूर कियातथा महाराजा अग्रसैन ने समाजवाद का नारा दिया। जैन साध्वियों ने मंगलपाठ सुनाकर परिवहन मंत्री के लिए मंगलकामना की तथा भविष्य में और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। वहीं एस.एस. जैन सभा सफीदों व जैन नवयुवक मंडल सफीदों ने परिवहन मंत्री को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। इस अवसर पर मुチय रूप से समाजसेवी राकेश मिाल, सफीदों प्रधान राजकुमार मिाल, आढ़ती एसोसिशन सुपरगंज के प्रधान रमेश जैन, मार्कीट कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह चट्ठा, उपाध्यक्ष मा. शाराम, राधेश्याम थनई, रमेश मिाल, सतीश जैन, ईश्वर जैन, बिल्लू सिंगला, रोशनलाल मिाल, ताराचंद जैन, प्रवीण जैन, इस अवसर पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, पालिका प्रधान राकेश जैन, एस.एस. जैन सभा के प्रधान सूरजभान जैन, जैन नवयुवक मंडल के प्रधान सुशील जैन, पूर्व प्रधान सुभाष् जैन, पूर्व प्रधान कश्मीरी जैन, बोबी जैन, एम.पी. जैन एडवोकेट, रमेश जैन, गौरव जैन व मुकेश सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

5.3.10

युवक ने युवती को गोली मारकर किया घायल

सफीदों,हरियाणा (महावीर मित्तल) : कस्बे के वार्ड नंबर सात में एक युवक द्वारा एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लडक़ी के पिता राजिंद्र सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि कुछ दिन पूर्व कस्बे के वार्ड नंबर सात का गुरमुख सिंह अपने बेटे समनदीप का रिश्ता उनकी लड़की के साथ करने के लिए आया था। उस वक्त परिवार ने इस रिश्ते को नकार दिया था। शुक्रवार को उनकी लड़की घर के कमरे में बैठी पढ़ रही थी कि अचानक समनदीप सिंह उनके घर घूसा और सीधा लड़की के कमरे में जा पहुंचा। कमरे में पहुंचकर समनदीप सिंह ने लड़की पर ताबड़तोड गोलियां दागनी शुरू कर दी। गोली लगते ही उनकी लड़की की चिल्लाहट निकली। लड़की की चिल्लाहट की आवाज सुनकर जब घर के लोग कमरे में आए तो देखा कि उनकी लड़की लहुलुहान अवस्था में पड़ी थी। घर के सदस्यों को आता देखकर समनदीप सिंह मौके से फरार हो गया। गोली लगने से बुरी तरह से घायल लड़की को तुरंत सफीदों के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां डाटरों ने लड़की की गंभीरावस्था को देखते हुए उसे रोहतक मेडिकल रैफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। घर में कमरे का सारा फर्श खून से लथपथ था। पुलिस ने लड़की के पिता राजेंद्र सिंह की शिकायत पर समनदीप सहित उसके पिता गुरमुख सिंह, दादा तारा सिंह व मां हरभजन कौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि लड़की इंजीनियरिंग की छात्रा है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरतारी नहीं हुई थी। युवती को गोली मारने का समाचार पूरे कस्बे में आग की तरह से फैल गया तथा घटनास्थल पर लोगों को तांता लगा हुआ था।

20.2.10

फेसबुक पर पकड़ी 'बेवफाई', प्रेमिका को चाकू घोंपा

लंदन। भारतीय मूल की एक अकाउंटेंट को यहां उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने 20 बार चाकू घोंपकर मार डाला। इस एक्स बॉयफ्रेंड को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लड़की और उसके नए बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला था। ओल्ड बेली कोर्ट के जज को बताया गया कि 27 वर्षीय कैमिली मथुरासिंह का उनके घर के किचन में कत्ल कर दिया गया था। कैमिली एक वक्त त्रिनिदाद में काम करती थी, जहां उनकी पॉल ब्रिस्टल (24 वर्ष) के साथ मुलाकात हुई थी। वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। 2008 में कैमिली ब्रिटेन आ गईं। ई-मेल देखकर पता चलता है कि 2009 की शुरुआत तक दोस्ती कायम रही।
अनुमान है कि लड़की को संदेह हुआ कि दूरी के कारण रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलेगा, सो उसने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। उसने यहीं एक शख्स ढूंढ लिया, लेकिन इस बारे में पुराने बॉयफ्रेंड को नहीं बताया। एक्स-बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर कैमिली और उसके नए बॉयफ्रेंड की तस्वीरें साथ देख लीं। वह 'बेवफाई' बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह त्रिनिडाड से हवाई यात्रा कर आया और सीधे कैमिली के घर पहुंचा। वह कैमिली का दिल दोबारा जीतना चाहता था। लेकिन वहां पॉल ब्रिस्टल ने चाकू से हमला कर दिया।

28.10.09

गायब युगल फांसी के फंदे पर लटकता मिला


जींद (हरियाणा)
गांव सफाखेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मंगलवार रात एक युगल की मौत हो गई। दोनों के शव गांव में ही चौबारे में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा मीडियाकर्मियों को लाठियों, जैलियां, गंडासियों से लैस ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया। जब तक दोनों के शव पूरी तरह नहीं जल गए तब तक ग्रामीणों ने पूरे गांव की घेराबंदी जारी रखी। पुलिस अधीक्षक सतीश बालन तथा नरवाना के एसडीएम नरहरि बांगड़ उचाना थाना से ही स्थिति पर नजर रखे रहे। पुलिस ने युवक तथा युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या तथा शवों को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव सफाखेड़ी निवासी नन्हू उर्फ नन्हड़ (२२) तथा गांव की ही युवती बिट्‌टू (२०) के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। बिट्‌टू के परिजनों ने उसकी शादी गांव थुआ में तय की हुई थी। बृहस्पतिवार को बिट्‌टू की बारात आनी थी। मंगलवार शाम को बिट्‌टू शौच के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वह गायब हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर बिट्‌टू के परिजन नन्हू के घर पहुंचे और बिट्‌टू के बारे में पूछताछ की। लेकिन नन्हू भी घर से गायब मिला। दोनों के परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह बिट्‌टू तथा नन्हू के शव नन्हू के चौबारे में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए।
ग्रामीणों ने दोनों के शवों को फांसी के फंदे से उतारकर शमशान घाट ले गए और पुलिस को इतलाह दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। न ही दोनों पक्षों की तरफ से किसी ने पुलिस को शिकायत दी। युगल की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर पुलिस तथा मीडियाकर्मियों ने गांव में पहुंचने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण लाठियां, जैलियां और गंडासी लेकर गांव से बाहर निकल आए और पुलिस तथा मीडियाकर्मियों को खदेड़ दिया। ग्रामीण तब तक गांव की घेराबंदी किए रहे जब तक दोनों केशव पूरी तरह नहीं जल गए। पुलिस गांव के दोनों और लगभग दो किलोमीटर दूर मुチय मार्ग पर खड़ी रही। बाद में पुलिस अधीक्षक सतीश बालन तथा नरवाना के एसडीएम उचाना थाना पहुंचे और गांव के कुछ मौजिज व्यक्तियों को बुलाकर उनके साथ पूरे प्रकरण पर बातचीत की। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों केखिलाफ हत्या तथा शवों को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

22.10.09

चौटाला ने नहीं मानी हार, सरकार बनाने की जुगत

चंडीगढ़। हरियाणा में भले ही कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा हो लेकिन विपक्ष खासकर इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला हार मानने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस की सीटें घटने और उसे नाममात्र का बहुमत मिलता देख चौटाला की उम्मीदें और जवान हो गई हैं। वे विपक्ष की दूसरी पार्टियों से मिलकर सत्ता तक पहुंचने की कड़ी बनाने में जुट गए हैं।
हरियाणा के इतिहास में पिछले 37 साल में ये पहला मौका है जबकि एक ही पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार चुनकर आती दिख रही है। 90 सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस को दोपहर साढ़े तीन बजे तक 40 सीटों पर बढ़त-जीत हासिल हो गई थी। दूसरी ओर इनेलो ने भी अपना प्रदर्शन काफी सुधारा और पिछले बार की नौ सीट में इनेलो इस बार 32 सीटों पर बढ़त-जीत हासिल किए हुए है।
यही वजह है कि चौटाला ने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस की सीटों में काफी कमी हुई और इसलिए उसे सरकार बनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पार्टी को सीएम किसे बनाएं इस बात पर माथापच्ची करने के बजाय विपक्ष में बैठना चाहिए। चौटाला की कोशिश ये है कि भाजपा, हजकां और अन्य को किसी तरह अपने पाले में लाकर हुड्डा को सरकार बनाने से रोका जाए।

हरियाणा में बहुमत से पीछे रह गई कांग्रेस

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 90 सीटों पर हुए मतदान का परिणाम गया है। सत्ताधारी कांग्रेस इस बार भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है हालांकि उसे बहुमत से कुछ कम सीटें हासिल हुई हैं।
कांग्रेस को यहां कुल 40 सीटें मिली हैं। यानि बहुमत के लिए उसे 6 सीटों की और जुगाड़ करनी होगी। फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर हुआ है। उसे 32 सीटें हासिल हुई है।
वर्ष 2005 में पार्टी ने केवल नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा 4, हरियाणा जनहित कांग्रेस और अन्य ने 7-7 सीटें हासिल की हैं। गुरुवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 90 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। यहां 13 अक्टूबर को नई सरकार के गठन के लिए मतदान हुआ था।

मतगणना जारी, कांग्रेस आगेI फरीदाबाद में हंगामा I

चौटाला ने ठोकी दावेदारी
हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस तीनों राज्यों में आगे चल रही है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव हैं ।
उधर ईवीएम मशीन को लेकर फरीदाबाद में हंगामा हो रहा है। विशेष तौर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कुछ मशीनों की सीलें टूटी हुईं थी। लोगों का यह भी कहना है कि शिकायत करने गए व्यक्तियों के साथ वहां के एसडीएम ने अभद्र व्यवहार किया।
इनेलो सुप्रीमो चौ० ओमप्रकाश चौटाला ने कांग्रेस से कम सीटें होने के बावजूद सरकार बनाने की दावेदारी पेश कीI

20.10.09

दहेज हत्यारोपी पति तथा देवर को जेल भेजा

जींद, (हरियाणा) अलेवा थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी पति तथा देवर को गिरतार किया है। गिरतार किए गए दोनों आरोपियों को इलाक ा मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भिवानी निवासी प्रवीण ने क्फ् अतूबर को अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन सुदेश की शादी लगभग सात वर्ष् पूर्व गांव दुडाना निवासी इंद्रवेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से सुसरालीजन सुदेश को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। हर रोज की प्रताड़ना से तंग आकर क्फ् अतूबर शाम को सुदेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति इंद्रवेश, देवर सतपाल, सास प्रेम देवी, ससुर गंगाराम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। सोमवार रात को पुलिस ने पति इंद्रवेश तथा देवर सतपाल को गिरतार किया है।

जामा मस्जिद मदरसा में जबरदस्त बलास्ट, कोई हताहत नहीं



जींद, २० अतूबर
हांसी ब्रांच नहर के निकट मीट मार्केट के पिछवाड़े जामा मस्जिद में सोमवार रात को हुए धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके से मस्जिद में मौजूद मदरसे में पढ़ रहे चालीस छात्रों सहित लगभग साठ लोग बालबाल बच गए। धमाके से मदरसे की इमारत को काफी नुकसान हुआ है। धमाके की सूचना पाकर उपायुत मोहमद शाइन तथा पुलिस अधीक्षक सतीश बालन दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। बाद में पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने प्रेस वार्ता कर आशंका जताई की मदरसे के स्टोर के नीचे पुराना सेटी टैंक बना हुआ था। जिसमें गैस बनने के कारण यह बलास्ट हुआ है। जांच टीमों ने घटनास्थल से सबूतों को जुटाया है। लेकिन घटनास्थल से प्रथम दृष्टि में ऐसा कोई विस्फोटक पदार्थ का सबूत नहीं मिला। फिर भी पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जांच टीमों की रिपोर्ट पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। धमाक ा इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज छह किलोमीटर तक सुनाई दी और पूरी जमीन थर्रा उठी। बलास्ट से हड़बड़ाए लोग मकानों से बाहर निकल आए और लगभग मध्य रात्रि के बाद स्थिति सामान्य हो पाई। मस्जिद में बलास्ट की सूचना पाकर उपायुत मोहमद शाइन तथा पुलिस अधीक्षक सतीश बालन दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। बाद में डॉग स्कवायड, एसएफएल टीम, पास्ट बलास्ट एग्जाम टीम ने मौके से साक्ष्यों को जुटाया।
हांसी ब्रांच नहर के निकट जामा मस्जिद स्थित मदरसे में रात्रि लगभग पौने दस बजे शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र सोने की तैयारी कर रहे थे। मस्जिद के इमाम दीन मोहमद कार्यालय में बैठे काम को निपटा रहे थे। उसी समय मदरसे और कार्यालय के बीच बने स्टोर में जबरदस्त बलास्ट हुआ। जिसमें स्टोर की दीवार तथा बाहरी दीवार के परखच्चे उड़ गए जबकि मदरसे के पांच कमरों की मुंडेरें तथा छज्जे उखड़ गए। मदरसे के कार्यालय सहित पांच कमरों की खिड़कियां पूरी तरह ध्वस्त हो गई और कमरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा। यहां तक की कार्यालय में कामकाज कर रहे इमाम चारपाई से जमीन पर गिर गए। बलास्ट के बाद क्षतिग्रस्त हुए स्टोर का मलबा लगभग स्त्र०त्त्० फुट दूर तक बिखर गया। बलास्ट से कोई हताहत नहीं हुआ।
बलास्ट की सूचना मिलते ही उपायुत तथा पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और मस्जिद तथा घटनास्थल का मुआयना कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। बलास्ट की सूचना पाकर हिसार से पास्ट बलास्ट एग्जाम टीम, मधुबन से एसएफएल टीम, डॉग स्कवायड मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया।

18.10.09

जिस समाज के बच्चे शिक्षित होंगे, वही समाज तरकी करेगाः रामप्रकाश

जीन्द(हरियाणा) : जिले भर में विश्वकर्मा दिवस रविवार को हर्षेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौकें पर विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा तथा भंडारों का आयोजन किया गया। नरवाना स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश तथा संस्था उप प्रधान दलीप सिंह हुए।
राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश ने कहा कि जो लोग भवनों का निर्माण करते हैं, उन्हें स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए भी आगे आना चाहिए। जिस समाज के बच्चे शिक्षित होंगे वही समाज तरकी करेगा। उन्होंने विश्वकर्मा के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि विश्वकर्मा को केवल हिंदू ही नहीं मुस्लमान और सिख भी अच्छी तरह मानते हैं। विश्वकर्मा ने सभी लोगों को हाथ से काम करने का हुनर दिया है। उन्होंने श्री विश्वकर्मा समाज के लोगों से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें कन्या भ्रूण हत्या को लेकर भी जागरूक होना चाहिए।
उप प्रधान दलीप सिंह ने कहा कि इंसान कर्मों से छोटाबड़ा बनता है। जो लोग विश्वकर्मा के जीवन से प्ररेणा लेकर काम करते हैं ऐसे लोगों के जीवन में कभी निराशा नहीं होती। उन्होंने समाज के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व सुबह प्रभात फेरी निकाली गई और यज्ञ कराया गया दिन भर चले अटूट भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उधर, वैष्णवी धाम, मिस्त्री मार्केट, रोहतक रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला, नरवाना रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला, अपोलो रोड, रोडवेज वर्कशॉप में भंडारे का आयोजन किया गया। सफीदों संवाददाता के अनुसार विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया।

16.10.09

ड्यूटी स्लिप दिखाकर ले सकते है अवकाश

सिरसा(प्रैसवार्ता) कालांवाली (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के रिट्रनिंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक (सिरसा) श्री एस.के सेतिया ने बताया कि कालांवाली हल्के में 13 अक्तूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों ने अवकाश के दिन चुनाव कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष को अपनी ड्यूटी स्लिप दिखाकर उस दिन का प्रतिपूरक अवकाश ले सकते है। इसके अतिरिक्त यदि अधिकारी द्वारा कर्मचारी को अवकाश देने में किसी तरह की बाधा आती है तो वह कर्मचारी रिट्रनिंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी सिरसा से स्वीकृति व ड्यूटी प्रमाणपत्र लेकर अवकाश ले सकते है।

चूहामार दवा बेचने वाला बना अरबपति

लखनऊ (प्रैसवार्ता) उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राम अचल राजभर किसी समय चूहामार दवा बेचकर परिवार चलाते थे-जबकि वर्तमान में करोड़ों की अचल-सम्पति के मालिक हैं, जो भ्रष्टाचार और अवैध ढंग से बनाई गई है। इतना ही नहीं, इस मंत्री ने अपने परिजनों के नाम से भी काफी नामी-बेनामी सम्पति गैर कानूनी ढंग से एकत्रित की है। यह कहना है, बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर का। एसोसियेशन के सचिव ने राज्यभर के संपतियों की जांच सी.बी.आई से करवाये जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में जनहित याचिका दायर की है-जिसमें कहा गया है कि राम अचल एक भ्रष्ट नेता है और उन्होंने आय से ज्यादा संपति अपने पद का दुरुपयोग कर जमा की है। एसोसियेशन के सदस्यों का मानना है कि अनेक नेता व जन सेवकों के भ्रष्टाचार से अम्बेडकर नगर जिला का विकास अवरूद्ध हुआ है। अम्बेडकर नगर के इतिहास में अनेक लोकप्रिय शख्सियत हुई हैं, किन्तु मंत्री राम अचल ने तो भ्रष्टाचार की हद कर दी। बार ऐसोसियेशन की सामान्य सभा की बैठक में भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ जंग छेडऩे का ऐलान किया गया और इसी के अंतर्गत पहला निशाना राम अचल है। याचिका में कहा गया है कि एक भूमिहीन मजदूर के परिवार के राम अचल राजभर, जो खुद साईकल पर चूहेमार दवा बेचा करते थे, राजनीति में आये और वर्ष 1993 में विधायक बने, तो उन्होंने करोड़ों रुपयों की संपत्तियां अपने, परिवारजन तथा निकटतम रिश्तेदारों के नाम अर्जित कर ली। याचिका में राम अचल द्वारा थोड़े ही समय में अर्जित की गई अकूत संपतियों का ब्यौरा भी दिया गया है। ब्यौरे के मुताबिक मंत्री और परिवारजनों ने अपने आय के स्त्रोत से अधिक आय जैसे गाटा संख्या-184 क्षेत्रफल 4.007 हैक्टेयर, जो गांव बाराखान हासिमपुर, अम्बेडकरनगर में वर्ष 2005-5 में जमीन खरीदी। एक दो मंजिला मकान अम्बेडकर नगर के पॉश इलाके में राजभर के पुत्र संजय कुमार राजभर के नाम 26 नवंबर 2007 को खरीदा। एक आटा मिल एवं अजंता राईस मिल, जो अकबरपुर बरसारी रोड पर स्थित है, उसे राजभर और उसके पुत्र संजय कुमार ने मुकेश अग्रवाल से खरीद की। करोड़ों रुपयों के मूल्य की संपति ग्राम अटवारा अम्बेडकर नगर एवं ईंट का भट्टा पुत्र संजय कुमार के नाम खरीदा गया। संजय कुमार राजभर ने 10-12 दुकानें शहजादपुर-मालीपुर बाईपास पर सिंह मार्किट के सामने गयासुद्दीन से खरीदी। संजय कुमार ने करोड़ों रुपयों की संपति सरदार संतोष सिंह के पुत्र से खरीदी। इतना ही नहीं, अपने परिवार के नाम पर राजभर ने कुर्की बाजार से काफी भूमि खरीदी है। एक 4600 वर्गफुट का भूखंड राम अचल ने बुध विहार कालौनी चिनहट में खरीदा। एक तालाब गाटा संख्या 1444 क्षेत्रफल .961 हैक्टेयर गांव रिझौली अम्बेडकर नगर को पाटकर राजभर के प्रबंधक दया राम राजभर ने वहां बिल्डिंग का निर्माण करवा दिया। इन संपतियों के अतिरिक्त मंत्री, परिवारजन व रिश्तेदारों द्वारा अनेक बसें राजभर के विधायक व मंत्रीकाल में अर्जित की गई। जिक्रयोग है कि राम अचल राजभर के पूर्व में, जब वह बेसिक मंत्री थे, आवास पर सी.बी.आई ने छापा मारकर अवैध तरीके से अर्जित किये धन को जब्त किया था।

15.10.09

दैवीय शक्ति के नाम पर हजारों ठगे, मामला दर्ज

जींद (हरियाणा) : गांव सिंधवी खेड़ा में एक तांत्रिक महिला ने कष्ट निवारण करने तथा दैवीय शक्ति से गायब वस्तु ढूंढ़ निकालने का झांसा देकर अपने एक अनुयायी से ग्यारह हजार रुपए ठग लिए। सदर पुलिस ने महिला तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव सिंधवी खेड़ा निवासी बिजेंद्र ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उसका परिवार कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। इसी दौरान उसका संपर्क पुरखन (उत्तर प्रदेश) निवासी श्याम बाबा की पत्नी संतोष से हुआ। संतोष ने कहा कि वह अपनी दैवीय शक्ति से उसके कष्टों का निवारण कर सकती है। साथ ही लगातार हो रहे नुकसान पर भी नियंत्रण कर सकती है। कष्टों के निवारण करने तथा दैवीय शक्तियों को खुश करने के लिए अनुष्ठान करने के नाम पर एक अक्टूबर २००८ को उससे ११ हजार रुपए ऐंठ लिए, लेकिन उसकी परेशानियां दूर नहीं हुई। परेशानियां दूर होने पर जब उसने संतोष से पैसे वापस मांगे तो उसने लौटाने से साफ मना कर दिया। ठगी होने का अहसास होने पर जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने बिजेंद्र सिंह की याचिका पर सदर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

न्याय न मिलने से निराश माँ बेटे ने की आत्महत्या

जींद(हरियाणा) : बेटे की हत्या के मामले में न्याय मिलने से निराश माँ बेटे जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति रामदिया ने न्याय मिलने पर पुलिस तथा प्रशासन को कसूरवार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार जीन्द की कृष्णा कालोनी निवासी रामदिया की पत्नी दयावंती, उसके बेटे संदीप ने अपने घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के समय रामदिया पशुओं को चारा डालने गया हुआ था। जब रामदिया वापस लौटा तो दोनों की तबीयत खराब हो चुकी थी। आसपास के लोगों द्वारा माँ बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
महिला के पति रामदिया ने न्याय मिलने पर जिला प्रशासन पुलिस को कसूरवार ठहराया। उसने बताया कि उसके बेटा का अपहरण करके हत्या कर दी गई। उसके बेटा का शव पेटवाड़ के हांसी ब्रांच नहर में मिला था। उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार धरने, प्रदर्शन किएलेकिन प्रशासन ने आज तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

14.10.09

चुनावों के बाद सिर चढकर बोल रहा है हार-जीत का जादू

फतेहाबादः मंगलवार को हुए मतदान के बाद भी लोगों में हार जीत को लेकर चुनाव का जादू सिर चढकर बोल रहा है। हालांकि परिणाम 22 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे, इसके बावजूद आम जनमानस परिणाम जानने के लिए मतगणना समय तक का इंतजार करने को तैयार नही है। स्थिति यह बनी हुई है कि शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी सार्वजनिक स्थलों पर लोग एकत्रित होकर अपनेअपने तरीकों से आंकलन कर अलग-अलग प्रत्याशियों की जीत घोषित करने में लगे हुए हैं। परिणामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मतदाताओं में चुनाव परिणाम को लेकर मंथन का दौर जारी है। फतेहाबाद हल्के में जहां शुरु से इनेलो व कांग्रेस में टक्कर मानी जा रही थी वहीं मतदान के बाद प्रहलाद सिंह व कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। कई हिस्सों में कांग्रेस व इनेलो में जोरदार टक्कर है तो कई जगहों पर प्रहलाद सिंह इनेलो के साथ टक्कर बनाए हुए है। इन्हीं के बीच चुनाव परिणाम क्या होता है यह तो आने वाली 22 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे बताएंगे लेकिन लोग दीपावली पर्व को भूलकर हार-जीत का विश्लेष्ण करने में जुटे हुए हैं।

गाड़ी पलटने से महिला की मौत

फतेहाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय पुलिस लाईन के समीप आज दोपहर 3 बजे के लगभग एक मारुति स्विफ्ट गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी सुरेंदर अपनी पत्नी बबीता, बेटे तुषार व बेटी मनीष के साथ भिवानी से सूरतगढ के लिए जा रहा था। पुलिस लाईन से थोड़ा पहले अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी कलाबाजिया खा गई। इस घटना में बबीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेंदर, तुषार , मनीषा घायल हो गई।

13.10.09

शांतिपूर्ण रहा सफीदों वि०स० क्षेत्र में मतदान

सफीदों (हरियाणा): सफीदों विधानसभा क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। हलके में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों में इस बार वोट डालने के प्रति काफी जागरूकता दिखी लोग अपने बुजुर्गों को भी अपनी पीठ पर बैठाकर वोट डलवाने के लिए लाए। गांवों में पोलिंग प्रतिशत अधिक रहा। पोलिंग बूथों पर लोगों को अपना मतदान करने के लिए काफी देर तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की तादाद भी ज्यादा देखने को मिली। महिलाएं गीत गाती हुई पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए आई। हीं युवाओं में भी मतदान करने के लिए व्याप जोश देखने को मिला। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को छुट्टी जैसा माहौल रहा लोगों ने किसी भी प्रकार से आपसी सौहार्द को खराब नहीं होने दिया।
ज्ञात रहे कि चुनाव आयोग ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र में कुल 142 पोलिंग बूथ बनाए थे। प्रशासन ने पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चुनाव ऑब्जर्वर एस.के. सेकिया व पुलिस के आला अधिकारी पोलिंग बूथों का मुआयना कर रहे थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सफीदों के एस.डी.एम. सत्यवान इंदौरा ने शांतिपूर्र्ण मतदान पर गहरी खुशी जताते हुए लोगों का धन्यवाद किया है।

चौटाला एवं वीरेंदर सिंह ने किए अपनीअपनी जीत के दावे





उचाना (हरियाणा) उचाना विधानसभा सबसे हॉट सीट होने के चलते पूरे प्रदेश की नजर उचाना पर लगी हुई थी। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही महिलाएं गीत गाती हुई मतदान के लिए भारी संख्या में टोलियों के साथ पहुंची। खेतों में फसल का सीजन होने के चलते पहले महिलाएं वोट डालने मतदान केंद्र पर जा रही थी और बाद में पुरुषों की भीड़ मतदान केंद्रों पर देखी गई। समयसमय पर पोलिंग स्टेशनों पर सभी प्रत्याशी समर्थक स्थित का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
गांव डूमरखां कलां में मतदान करने के बाद निवर्तमान वित्तमंत्री वीरेंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी जीत एवं प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला बाहरी प्रत्याशी होने के चलते बांगर के लोगों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का काम किया है। आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।
वहीं दूसरी तरफ इनेलो प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेसी अपनी हार को देख कर बौखला गए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जाना एवं इनेलो का आना तय है। इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

हरियाणा में छिटपुट हिंसा, एक की मौत

हरियाणा : हरियाणा के विधानसभा चुनावों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुए मतदान में अब हिंसा की खबरें आ रही हैं। हरियाणा की हिंसा में कैथल में एक पोलिंग एजेंट की हत्या कर दी गई। यह घटना कैथल के गुल्हा विधानसभा क्षेत्र की है। कांग्रेसी कैंडिडेट दिल्लू राम और निर्दलीय कुलवंत बाजीगर के समर्थकों के बीच हुए झड़प में एक पोलिंग एजेंट की हत्या हो गई है। मृतक का नाम ज्योति राम(48) है। यह निर्दलीय कुलवंत का पोलिंग एजेंट था।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पक्के इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो और डिजिटल कैमरों से नजर रखी जा रही है। उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई है। उनके वादे, दावे और दलीलों का कितना असर पड़ा जनता पर हुई है वो आज तय हो जाएगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी और सरकार बनाने का काम 25 अक्टूबर तक पूरा होगा।