आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

2.3.10

देश के विकास में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीयः पहाड़िया

राज्यपाल ने किया महिला कालेज के शिलान्यास
सफीदों, (हरियाणा) : देश की आजादी एवं देश के विकास में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। यह बात प्रदेश के राज्यपाल महामहिम जगन्नाथ पहाड़िया ने कही। वे सफीदों (हरियाणा) में सरकार व इंदिरा प्रियदर्शनी महिला शिक्षा समिति के तत्वावधान में करोड़ो रूपए की लागत से बनने वाले महिला कालेज के शिलान्यास के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रह थे उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान का यह जीवंत उदाहरण है कि आज विश्र्व के पहले लोकतंत्र में देश की राष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष सरीखे अत्यंत महत्वपूर्ण पदों पर बेहतरीन संस्कारों की महिलाएं आसीन हैं और यह भी गौरव की बात है कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मदर टरव्सा, लता मंगेसकर, सरोजनी नायडू, किरण बेदी व कल्पना चावला सरीखी महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा का विशेष् महत्व है योंकि शिक्षित नारी से दो परिवारों परिजनों तथा ससुराल का उत्थान होता है। आज के पुरूष् प्रधान समाज में नारी अपनी विशेष् पहचान बना रही है। नारी किसी ाी कार्य में पुरूषें से पीछे नहीं हैं। आज इक्कीसवीं सदी के समृद्ध भारत के निर्माण में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक समान प्राप्तहै तथा महिलाओं को पुरूषें के बराबर के अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि नारी के उत्थान के लिए भारत सरकार ने महिला समृद्धि योजना लागू की है जबकि हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जातियों की लड़कियों को शिक्षा के लिए नकद प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने इस कड़ी में जिला सोनीपत के खानपूर गांव में भगत फूलसिंह महिला विश्वविनालय सहित अन्य कई तकनीकी शिक्षण सस्ंथानों की स्थापना की है। शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को फ्फ् प्रतिशत तथा पंचायती राज में पचास प्रतिशत आरक्षण देकर हरियाणा सरकार ने महिलाओं के विकास में अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने उमीद जताई की सफीदों का ये महिलाकालेज भी क्षेत्र का शैक्षणिक विकास करव्गा। उन्होंने कालेज के निर्माण में आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कालेज के निर्माण में अपने एच्छिक कोष् से पांच लाख रूपए की राशी देने की घोष्णा करने के साथ इसके निर्माण के लिए हरियाणा सरकार से अतिरिक्त अनुदान दिलवाने भरोसा दिलाया। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा उन्होंने महाभारतकालीन नगर सफीदों की गौरवगाथा तथा सफीदों के प्राचीन इतिहास को लेकर नागक्षेत्र सरोवर के बाहर एक ऐतिहासिक शिलालेख का भी अनावरण किया। उन्होंने सफीदों के इतिहास से प्रभावित होकर इसके विकास के लिए कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत विकास कार्य करवाए जाने के लिए एक सर्वे करवाने का आश्र्वासन दिया। इस अवसर पर मुチय रूप से राज्यपाल की धर्मपत्नी शांतिदेवी, उपायुक्त एम. शाईन, पुलिस अधीक्षक सतीश बालन, अतिरिक्त उपायुक्त बी.बी. कौशिक, एस.डी.एम. सत्यवान इंदौरा, हरियाणा टैस ट्रियुनल के सदस्य कर्मबीर सैनी, कांग्रेसी नेता रामकिशन बैरागी, समाजसेवी टी.सी. गर्ग, पालिका प्रधान राकेश जैन व उनोगपति लखमीचंद गर्ग के अलावा अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें