आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

1.6.10

जातिगत जनगणना से भारतीय एकता को खतरा : ओझा

भारत विकास परिषद जोन-दो की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

सफीदों, (हरियाणा) : सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के जोन-दो की क्षेत्रीय बैठक सफीदों के शुभम पैलेस में आयोजित की गई। भाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ईश्र्वर दत ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जोन-दो के सभी पदाधिकारियों के अलावा भाविप के राष्ट्रीय अतिरिक्त संगठन मंत्री केशव दता, स्थाई प्रकल्प के राष्ट्रीय मंत्री घनश्याम शर्मा, क्षेत्रीय संरक्षक एवं हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीरचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय संस्कार प्रमुख अविनाश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का आगाज भारत माता के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गीत से किया। बैठक में मुख्य रूप से भाविप के विस्तार के लिए शाखा एवं सदस्यता में बढ़ौतरी के अलावा हरियाणा प्रांत में जारी सामाजिक गतिविधियों, क्षेत्रीय टीम की शपथ, जिला अधिकारियों के दायित्व ग्रहण कराने, केंद्र प्रांत से कार्यक्रमों की अपेक्षा, विभिन्न प्रांतों के कार्यक्रम निर्धारित करने तथा संस्कार सेवा कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस क्षेत्रीय बैठक सबसे अहम चर्चा जातिगत जनगणना के विष्य पर हुई। बैठक में ध्वनिमत से जातिगत जनगणना करने को विरोध करने का क् प्रस्ताव पेश किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाविप के राष्ट्र्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ईश्र्वर दत ओझा ने कहा कि जातिगत जनगणना से भारतीय एकता को खतरा है। जातिगत विभाजन के कारण ही आक्रांताओं ने कई बार देश को बाटने का काम किया है। देश भारत विकास परिषद देश की वो संस्था जो भारत के विकास उसकी संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा का चितंन करती है। किसी भी संस्था का मापदंड उसकी बढ़ौतरी से तय होता है। संस्था की बढौतरी ही सही मायनों में उसका विकास होता है। देश समाज सेवा के लिए किसी हद तक क् जुनून की जरूरत होती है। भारत विकास परिष्द के प्रत्येक कार्यकर्ता में समाज सेवा का वो जनून होगा तो भाविप का विस्तार छोटी से छोटी इकाई तक संभव होगा। समाजसेवा करने वालो पर भगवान की विशेष् अनुकंपा होती इसलिए वो समाज में भगवान के एक दूत के रूप में पहचाने जाते है। इस अवसर पर भाविप सफीदों के अध्यक्ष अश्र्वनी सैनी ने पूरे जोन से आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें