8:18 am
manmohit grover
लखनऊ (प्रैसवार्ता) उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राम अचल राजभर किसी समय चूहामार दवा बेचकर परिवार चलाते थे-जबकि वर्तमान में करोड़ों की अचल-सम्पति के मालिक हैं, जो भ्रष्टाचार और अवैध ढंग से बनाई गई है। इतना ही नहीं, इस मंत्री ने अपने परिजनों के नाम से भी काफी नामी-बेनामी सम्पति गैर कानूनी ढंग से एकत्रित की है। यह कहना है, बार एसोसिएशन अम्बेडकर नगर का। एसोसियेशन के सचिव ने राज्यभर के संपतियों की जांच सी.बी.आई से करवाये जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में जनहित याचिका दायर की है-जिसमें कहा गया है कि राम अचल एक भ्रष्ट नेता है और उन्होंने आय से ज्यादा संपति अपने पद का दुरुपयोग कर जमा की है। एसोसियेशन के सदस्यों का मानना है कि अनेक नेता व जन सेवकों के भ्रष्टाचार से अम्बेडकर नगर जिला का विकास अवरूद्ध हुआ है। अम्बेडकर नगर के इतिहास में अनेक लोकप्रिय शख्सियत हुई हैं, किन्तु मंत्री राम अचल ने तो भ्रष्टाचार की हद कर दी। बार ऐसोसियेशन की सामान्य सभा की बैठक में भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ जंग छेडऩे का ऐलान किया गया और इसी के अंतर्गत पहला निशाना राम अचल है। याचिका में कहा गया है कि एक भूमिहीन मजदूर के परिवार के राम अचल राजभर, जो खुद साईकल पर चूहेमार दवा बेचा करते थे, राजनीति में आये और वर्ष 1993 में विधायक बने, तो उन्होंने करोड़ों रुपयों की संपत्तियां अपने, परिवारजन तथा निकटतम रिश्तेदारों के नाम अर्जित कर ली। याचिका में राम अचल द्वारा थोड़े ही समय में अर्जित की गई अकूत संपतियों का ब्यौरा भी दिया गया है। ब्यौरे के मुताबिक मंत्री और परिवारजनों ने अपने आय के स्त्रोत से अधिक आय जैसे गाटा संख्या-184 क्षेत्रफल 4.007 हैक्टेयर, जो गांव बाराखान हासिमपुर, अम्बेडकरनगर में वर्ष 2005-5 में जमीन खरीदी। एक दो मंजिला मकान अम्बेडकर नगर के पॉश इलाके में राजभर के पुत्र संजय कुमार राजभर के नाम 26 नवंबर 2007 को खरीदा। एक आटा मिल एवं अजंता राईस मिल, जो अकबरपुर बरसारी रोड पर स्थित है, उसे राजभर और उसके पुत्र संजय कुमार ने मुकेश अग्रवाल से खरीद की। करोड़ों रुपयों के मूल्य की संपति ग्राम अटवारा अम्बेडकर नगर एवं ईंट का भट्टा पुत्र संजय कुमार के नाम खरीदा गया। संजय कुमार राजभर ने 10-12 दुकानें शहजादपुर-मालीपुर बाईपास पर सिंह मार्किट के सामने गयासुद्दीन से खरीदी। संजय कुमार ने करोड़ों रुपयों की संपति सरदार संतोष सिंह के पुत्र से खरीदी। इतना ही नहीं, अपने परिवार के नाम पर राजभर ने कुर्की बाजार से काफी भूमि खरीदी है। एक 4600 वर्गफुट का भूखंड राम अचल ने बुध विहार कालौनी चिनहट में खरीदा। एक तालाब गाटा संख्या 1444 क्षेत्रफल .961 हैक्टेयर गांव रिझौली अम्बेडकर नगर को पाटकर राजभर के प्रबंधक दया राम राजभर ने वहां बिल्डिंग का निर्माण करवा दिया। इन संपतियों के अतिरिक्त मंत्री, परिवारजन व रिश्तेदारों द्वारा अनेक बसें राजभर के विधायक व मंत्रीकाल में अर्जित की गई। जिक्रयोग है कि राम अचल राजभर के पूर्व में, जब वह बेसिक मंत्री थे, आवास पर सी.बी.आई ने छापा मारकर अवैध तरीके से अर्जित किये धन को जब्त किया था।
7:50 pm
बेनामी
जींद (हरियाणा) : गांव सिंधवी खेड़ा में एक तांत्रिक महिला ने कष्ट निवारण करने तथा दैवीय शक्ति से गायब वस्तु ढूंढ़ निकालने का झांसा देकर अपने एक अनुयायी से ग्यारह हजार रुपए ठग लिए। सदर पुलिस ने महिला तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव सिंधवी खेड़ा निवासी बिजेंद्र ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उसका परिवार कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। इसी दौरान उसका संपर्क पुरखन (उत्तर प्रदेश) निवासी श्याम बाबा की पत्नी संतोष से हुआ। संतोष ने कहा कि वह अपनी दैवीय शक्ति से उसके कष्टों का निवारण कर सकती है। साथ ही लगातार हो रहे नुकसान पर भी नियंत्रण कर सकती है। कष्टों के निवारण करने तथा दैवीय शक्तियों को खुश करने के लिए अनुष्ठान करने के नाम पर एक अक्टूबर २००८ को उससे ११ हजार रुपए ऐंठ लिए, लेकिन उसकी परेशानियां दूर नहीं हुई। परेशानियां दूर न होने पर जब उसने संतोष से पैसे वापस मांगे तो उसने लौटाने से साफ मना कर दिया। ठगी होने का अहसास होने पर जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने बिजेंद्र सिंह की याचिका पर सदर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
6:58 pm
Ravi Hasija
जींद(हरियाणा) : बेटे की हत्या के मामले में न्याय न मिलने से निराश माँ बेटे जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति रामदिया ने न्याय न मिलने पर पुलिस तथा प्रशासन को कसूरवार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार जीन्द की कृष्णा कालोनी निवासी रामदिया की पत्नी दयावंती, उसके बेटे संदीप ने अपने घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के समय रामदिया पशुओं को चारा डालने गया हुआ था। जब रामदिया वापस लौटा तो दोनों की तबीयत खराब हो चुकी थी। आसपास के लोगों द्वारा माँ बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
महिला के पति रामदिया ने न्याय न मिलने पर जिला प्रशासन व पुलिस को कसूरवार ठहराया। उसने बताया कि उसके बेटा का अपहरण करके हत्या कर दी गई। उसके बेटा का शव पेटवाड़ के हांसी ब्रांच नहर में मिला था। उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार धरने, प्रदर्शन किए। लेकिन प्रशासन ने आज तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
11:45 am
Vipin Behari Goyal
जोधपुर में दिनांक 14 नवम्बर 2009 को ब्लॉगर सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है.जोधपुर की तारीफ में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाना होगा.आखिर यह हमारे देश का सन सिटी जो है.तो फिर कर लीजिये तैयारी घूमने का घूमना और सम्मेलन में ब्लॉगर परिवार के सदस्यों से प्रेम भरी मुलाकात.यह आयोजन IndiBlogger.in के सौजन्य से किया जा रहा है.समय पर व्यवस्था हो सके इसके लिए जरूरी है की आप तुंरत अपना पंजीकरण यहाँ करवायें.सम्मलेन की विस्तृत जानकारी अगले पोस्ट में
http://www।indiblogger.in/bloggermeet.php?id=54
अब दुविधा में मत रहिये और करा लीजिये आरक्षण - जोधपुर ब्लॉगर मीट जिंदाबाद. (चित्र गूगल से साभार )
4:50 pm
Pardeep Dhaniya
फतेहाबादः मंगलवार को हुए मतदान के बाद भी लोगों में हार जीत को लेकर चुनाव का जादू सिर चढकर बोल रहा है। हालांकि परिणाम 22 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे, इसके बावजूद आम जनमानस परिणाम जानने के लिए मतगणना समय तक का इंतजार करने को तैयार नही है। स्थिति यह बनी हुई है कि शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी सार्वजनिक स्थलों पर लोग एकत्रित होकर अपनेअपने तरीकों से आंकलन कर अलग-अलग प्रत्याशियों की जीत घोषित करने में लगे हुए हैं। परिणामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मतदाताओं में चुनाव परिणाम को लेकर मंथन का दौर जारी है। फतेहाबाद हल्के में जहां शुरु से इनेलो व कांग्रेस में टक्कर मानी जा रही थी वहीं मतदान के बाद प्रहलाद सिंह व कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। कई हिस्सों में कांग्रेस व इनेलो में जोरदार टक्कर है तो कई जगहों पर प्रहलाद सिंह इनेलो के साथ टक्कर बनाए हुए है। इन्हीं के बीच चुनाव परिणाम क्या होता है यह तो आने वाली 22 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे बताएंगे लेकिन लोग दीपावली पर्व को भूलकर हार-जीत का विश्लेष्ण करने में जुटे हुए हैं।
4:44 pm
Pardeep Dhaniya
फतेहाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय पुलिस
लाईन के समीप आज दोपहर 3 बजे के लगभग एक मारुति स्विफ्ट गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी सुरेंदर अपनी पत्नी बबीता, बेटे तुषार व बेटी मनीष के साथ भिवानी से सूरतगढ के लिए जा रहा था। पुलिस लाईन से थोड़ा पहले अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी कलाबाजिया खा गई। इस घटना में बबीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि
सुरेंदर, तुषार
, मनीषा घायल हो गई।
11:04 pm
Mahavir Mittal
सफीदों (
हरियाणा):
सफीदों विधानसभा क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। हलके में करीब 70
प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों में इस बार वोट डालने के प्रति काफी जागरूकता दिखी। लोग अपने बुजुर्गों को भी अपनी पीठ पर बैठाकर वोट डलवाने के लिए लाए। गांवों में पोलिंग प्रतिशत अधिक रहा। पोलिंग बूथों पर लोगों को अपना मतदान करने के लिए काफी देर तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की तादाद भी ज्यादा देखने को मिली। महिलाएं गीत गाती हुई पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए आई। व
हीं युवाओं में भी मतदान करने के लिए व्यापक जोश देखने को मिला। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को छुट्टी जैसा माहौल रहा। लोगों ने किसी भी प्रकार से आपसी सौहार्द को खराब नहीं होने दिया।ज्ञात रहे कि चुनाव आयोग ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र में कुल 142 पोलिंग बूथ बनाए थे। प्रशासन ने पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चुनाव ऑब्जर्वर एस.के. सेकिया व पुलिस के आला अधिकारी पोलिंग बूथों का मुआयना कर रहे थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सफीदों के एस.डी.एम. सत्यवान इंदौरा ने शांतिपूर्र्ण मतदान पर गहरी खुशी जताते हुए लोगों का धन्यवाद किया है।