आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

16.9.11

भ्रष्टाचार मुद्दे पर प्रेस कल्ब सफीदों द्वारा सेमिनार आयोजित

वक्ताओं के भाष्णों में छाए रहे समाजसेवी अन्ना हजारें

सफीदों के राजकीय
कॉलेज में प्रैस कल्बसफीदों द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एकसमिनार का आयोजन किया गया। हर वक्ताके भाष्ण में समाजसेवी अन्ना हजारें छाएरहे। सेमिनार की अध्यक्षता कॉलेज केप्राचार्य सत्यवीर सिंह हुड्डा ने की। जबकिकार्यक्रम के मु ख्यवक्ता क्षेत्र के प्रसिद्धसमाजसेवी साधु राम बन्धू रहे। मु ख्यवक्तासमाजसेवी साधूराम बंधु ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाना एक बड़ी चुनौती है लेकिन जनता जागरूक हो तो इसेमिटा पाना मुश्किल भी नहीं है। यदि हम स्वयं को बदल दे तो समाज को बदलना आसान होगा। भ्रष्टाचार कैंसर कीतरह से इस देश की जड़ों में फैल गया है। इस मामले में फौरी तौर पर कुछ भी नहीं हो सकता लेकिन जनता मेंभ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता जाए तो कुछ समय के बाद इस पर रोक लग सकती है। अन्ना हजारव् ने भ्रष्टाचारके खिलाफ अपने अनशन में पूरव् देश को एक सूत्र में बांध दिया था। इसका मु ख्य कारण यह है कि अन्ना हजारें खुद पूरी तरह से ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना के अनशन को अब असर भी दिखने लगा है। कई सरकारों नेउनकी बातों को अनुशरण करना शुरू कर दिया है। देश के हर नागरिक को पहले तो खुद ईमानदार बनाना होगा।उन्होंने छात्रों को आर.टी.आई. की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आर.टी.आई के कारण भ्रष्टाचार पर कुछहद तक अंकुश लगा है। इस अवसर पर प्राचार्य सत्यवीर सिंह हुड्डा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार एक ज्वलंत मुद्दा है, इस समस्या के समाधान में युवा विशेष् रूप से भुमिका निभा सकतें है। यदि युवा भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्पले तो इसे मिटाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में स्वार्थवंश ही भ्रष्टाचार को बढावा दिया जा रहा है।अगर लोग अपने स्वार्थ को त्याग देशहित में सोचने लगे तो भ्रष्टाचार रूपी राक्षस से देश को छुटकारा मिल सकताहै। उन्होंने प्रैस कल्ब का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के समिनारों का आयोजन किया जाना चाहिए औरइसकी शुरूआत प्रैस कल्ब के करने से देशहित में किए जाने वाले कार्यक्रम को गति मिलेगी। वहीं वरिष्ठ अधिवक्तादलबीर सिंह देशवाल पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन ने भी अपने भाष्ण में बच्चों को भ्रष्टाचार के खिलाफजागरूक करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आज देश की जडे़ं खोखली होती जा रही है। इस सारी व्यवस्था मेंआम आदमी पीस कर रह गया है। जो देश कभी सोने की चिड़िया कहलाता था वह विश्र्व के भ्रष्टाचारी देशों में सुमारहो गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी कविताओं के माध्यम से देशभति पूर्ण वातावरण बना दिया। इस मौकेपर पत्रकार राकेश जैन, अश्र्वनी सैनी, अकबर खान राणा, महाबीर मितल, विनोद आर्य, सत्यदेव शर्मा, महाबीर मित्तल , नरेंदर सैनी, अशोक वर्मा, बिजेंद्र राणा सुरेश मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें