आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com
दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

14.8.10

















लो फिर आ गया १५ अगस्त 

लो फिर आ गया १५ अगस्स्त
स्वाधीनता उत्सव का एक और दिवस
पीएम ली आयेंगे 
लाल किले की प्राचीर पर
आज़ादी का झंडा फहराएंगे.
कुर्सियों पर बैठे देशी-विदेशी नागरिक 
ताली बजायेंगे.
कुछ लोग घरों में लेटे
लोकतंत्र पर गाल बजायेंगे.

पीएम जी झंडा फहराने के बाद
अतिसुरक्षित घेरे में जन-गण को
क्या किया है, क्या करेंगे
वादों का भाषण सुनायेंगे.
मेरे जैसे कुछ देशप्रेमी 
वादों के ' वाइब्रेशन ' में
सीना फुलायेंगे.

वादे पूरे हो न हों
पीएम जी को इससे क्या लेना
भाषण तो किसी और ने लिखा था
उनका काम था
उसे पढ़कर सुना देना.
जैसे स्कूल का बच्चा 
पाठ याद कर कक्षा में सुनाता है
और
गुरू जी की शाबाशी पा
गदगद हो जाता है.

मेरा दोस्त ' मुचकुंदीलाल '
हर स्वाधीनता दिवस पर 
देशप्रेम की दरिया में डूब जाता है.
पीएम जी का भाषण सुन
सुन्दर सपनो में खो जाता है.

' मुचकुंदी...' ' मुचकुंदी...'
उठो पीएम जी चले गए.
वादों का झुनझुना सबको देते गए.
डोर में बंधा तिरंगा
' फड़फडा ' रहा है.
' मुचकुंदीलाल ' ' झुनझुना ' बजा रहा है
देशभक्ति गीत गा रहा है .
अगले बरस 
पीएम जी फिर आयेंगे
लाल किले पर झंडा फहराएंगे.
वादों का बशन पिलायेंगे 
और
चले जायेंगे.
पिचले तिरसठ वर्षों से यही होता रहा है
भारत इसी आज़ादी में जिंदा रहा है.
            ..........................
प्रबल प्रताप सिंह

2 टिप्पणियाँ:

डॉ० डंडा लखनवी ने कहा…

आपने
बहुत उम्दा पोस्ट लगाई है।
लोकहित की बात उठाई है।
स्वतंत्रता दिवस की
हार्दिक बधाई है ॥
सद्भावी -डॉ० डंडा लखनवी

प्रबल प्रताप सिंह् ने कहा…

shukria...!!

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Copyright © 2011 TheNetPress.Com | Edited by Akbar Khan