आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

7.1.10

ऐलनाबाद उपचुनाव में जनता कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाएगी:राव दान सिंह

सिरसा मुख्य संसदीय सचिव एवं ऐलनाबाद उपचुनाव के प्रचा प्रभारी राव दान सिंह ने कहा कि ऐलनाबाद के लोगों का मानस बदल चुका है और आने वाले चुनाव में यहां की जनता कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाएगी। श्री सिंह आज कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस शासन में ही उसके हित सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदैव बिना किसी भेदभाव के काम किए हैं। यदि ऐसा होता तो सिरसा में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय को 160 करोड़ रुपए की ग्रांट मिलती और ही रेलवे फ्लाई ओवर का निर्माण होता। पिछली सरकारों में जो सिरसा का विकास रुका, वह अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करवाया। राव दान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कभी राजनैतिक दुर्भावना से कार्य नहीं किया। अब ऐलनाबाद की जनता के पास मौका आया है कि वह मौकापरस्तों और मतलबी लोगों से छुटकारा पा सकेगी। एक सवाल के जवाब में राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ऐलनाबाद में विकास और भयमुक्त प्रशासन के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि विपक्ष यह प्रचार कर रहा है कि ऐलनाबाद चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी लेकिन कोई पूछने वाला हो कि महज एक सीट से सरकार कैसे गिर सकती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार चलाने के लिए महज 45 सीटों की जरूरत है और कांग्रेस के पास 53 विधायकों का समर्थन हासिल है। ऐसे में विपक्ष की बौखलाहट स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पिछले 5-6 साल में पता चला है कि असली विकास क्या और कैसे होता है। प्रदेश के हर जिले में बच्चे, युवा, महिला, दलित, पिछड़े और बुजुर्गों किसानों के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें मुख्यधारा में लाया गया है। हर वर्ग को खुशहाल करने की नीतियां बनाई गई हैं। ऐसा विकास किया गया है कि हरियाणा इस मामले में दूसरे प्रदेशों के लिए रोल मॉडल बन गया है। अन्य प्रदेशों में हरियाणा की तरक्की की मिसालें दी जाती हैं और मुख्यमंत्री की ईमानदारी का चर्चा हर प्रदेश में होता है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य जयसिंह बिश्नोई, अजय श्योराण, रणधीर कुंडू, अनिल दुदवा, सतबीर सैनी, महेंद्रगढ़ के पालिका प्रधान बिजेंद्र सिंह, मोहन खत्री, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तिलकराज चंदेल, राजकुमार शर्मा, हरीश सोनी, संगीत कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

3 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें