आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

19.12.09

अशोक तंवर ने किया कालांवाली का तूफानी दौरा

सिरसा: युवा सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य नए नेतृत्व को सामने लाना और युवाओं की संगठन में भूमिका को बढ़ावा देना है ताकि युवा सशक्त होकर देश के विकास में पनी भूमिका को अदा कर सके। ये उद्गार सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज कालांवाली हलके के एक दर्जन गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। सांसद अशोक तंवर ने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा रहा है यहां से प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने इस क्षेत्र के बारे में कभी सोचा ही नहीं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में जाएगा तो हलके का समुचित विकास होगा। सांसद अशोक तंवर ने कहा कि फतेहाबाद जिला के गांव कुम्हारिया में लगने वाले परमाणु बिजली संयंत्र से प्रदेश में बिजली की समस्या हल होगी और सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध होगी। श्री तंवर ने लोगों को आश्वस्त किया शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र हरियाणा में पुन: कांग्रेस की सरकार बनी है और अधूरे विकास कार्यों को सरकार जल्द पूरा करवाएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के मार्गदर्शन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में और राहुल गांधी की युवाओं के प्रति आदर्श सोच के चलते देश में बड़ी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। सांसद अशोक तंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान चल रहा है और उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के साथ संवाद कायम कर अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद युवाओं को योग्यता क्षमता के आधार पर चुनाव लड़वाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की सोच है कि इस सदस्यता अभियान से युवा नेतृत्व उभरकर आएगा जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री तंवर ने कहा कि हरियाणा देश का 11वां राज्य है जहां युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले तमिलनाडू, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों में सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इसी अभियान के तहत युवाओं का उत्साह बढ़ाने राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा में रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. सुशील इंदौरा, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, सिरसा शहरी ब्लॉक प्रधान भूपेश मेहता, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, कांग्रेस संगठन सचिव महेंद्र शर्मा, नवीन केडिय़ा, सूबे सिंह चाहरवाला, सुशील झूंथरा, लालचंद कंबोज, जयपाल लाली, भवानी सिंह, हंसराज अरोड़ा, तेजभान पनिहारी, गोपीचंद कंबोज, कंबोज सभा के प्रधान लाभचंद, विजय कंडारा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें