आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

20.10.09

प्रथम पुरस्कार तथा अलंकरण

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रतिवर्ष फिलीपींस के भूतपूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है। परमवीर चक्र: पराक्रम के लिए यह भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह जल, थल या नभ में दुश्मन के सामने उच्चकोटि का साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान के कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। महावीर चक्र, वीर चक्र आदि भी पराक्रम पुरस्कार है। भटनागर पुरस्कार: सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डा. शांति स्वरूप भटनागर की स्मृति में 1967 ई. से भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा दिया जाता है। भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार: यह पुरस्कार भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए प्रदान किया जाता है। सर्वप्रथम 1965 ई. में इसे जी. शंकर कुरूप को प्रदान किया गया। आशापूर्ण देवी इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली प्रथम महिला है। हिंदी में इसे सर्वप्रथम सुमित्रानंदन पंत को उनकी कृति 'चिदम्बरा' के लिए सन् 1968 में प्रदान किया गया। मूर्तिदेवी पुरस्कार: यह पुरस्कार भी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ण योगदान करने वालों को दिया जाता है। बोरलॉग पुरस्कार: यह पुरस्कार विश्वविख्यात कृषि वैज्ञानिक डा. नामन बोरलॉग के सम्मान में दिया जाता है। इसे कृषि की पैदावार में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष भारतवर्ष वैज्ञानिकों को दिया जाता है। कालिंग पुरस्कार: यह विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। नेहरू पुरस्कार: भारत सरकार द्वारा संस्थापित यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जो विश्व के लोगों के बीच सद्भावना और मित्रता को बढ़ावा देने हेतु विशिष्ट भूमिका निभाता है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार: यह फिल्म जगत का सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वालों में अभिनेता राजकपूर, दिलीप कुमार व पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर तथा देवानंद प्रमुख हैं। -मनमोहित ग्रोवर, प्रैसवार्ता

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें