आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

22.10.09

हरियाणा में बहुमत से पीछे रह गई कांग्रेस

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 90 सीटों पर हुए मतदान का परिणाम गया है। सत्ताधारी कांग्रेस इस बार भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है हालांकि उसे बहुमत से कुछ कम सीटें हासिल हुई हैं।
कांग्रेस को यहां कुल 40 सीटें मिली हैं। यानि बहुमत के लिए उसे 6 सीटों की और जुगाड़ करनी होगी। फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर हुआ है। उसे 32 सीटें हासिल हुई है।
वर्ष 2005 में पार्टी ने केवल नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा 4, हरियाणा जनहित कांग्रेस और अन्य ने 7-7 सीटें हासिल की हैं। गुरुवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 90 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। यहां 13 अक्टूबर को नई सरकार के गठन के लिए मतदान हुआ था।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें