आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

25.9.09

सम्मान दिवस रैली में कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली

जींद (हरियाणा) :- पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चौधरी देवीलाल किसानों मजदूरों व कमेरा वर्ग के लिए मसीहा थे। सर छोटूराम के बाद कमेरा वर्ग के लिए जिसने कार्य किया है वह स्वर्गीय देवीलाल ही थे। हमें उनकी जिंदगी से सबक लेना चाहिए।
बादल शुक्रवार को हुडा ग्राउंड में आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भारत में अमरजैंसी लगी थी तो देवीलाल ही ऐसे इंसान थे, जिन्होंने अमरजैंसी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके लिए उन्हें कई माह जेल में भी रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब से भारत आजाद हुआ है, तब से देश पर अधिकतर शासन कांग्रेस ने ही किया है। लेकिन आज तक कांग्रेस ने न तो किसानों के लिए कुछ काम किया है और न ही कमेरा वर्ग को ऊँचा उठाने के लिए कोई कार्य किया है। आज देश में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। कांग्रेस ने हमेशा धनी लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। बादल ने स्वर्गीय देवीलाल को हरियाणा की मां करार देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है, कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फैंकने का। उन्होंने रैली में उमड़े जनसमूह से आवाहन किया कि चश्मे के निशान पर मोहर लगाकर कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाओ। वे अपने विधायकों कार्यकर्ताओं के साथ चौटाला की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।
पूर्व मुख्य मंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वे स्वर्गीय देवीलाल की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका उद्देश्य कमेरा वर्ग को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। आज किसान स्वयं अपनी फसल का भाव तय नहीं कर सकता। इनेलो सरकार आते ही वे किसानों की फसलों के भाव बढ़ाए जाएँगे। उन्होंने भाजपा व हजकां को कांग्रेस की बी टीम करार दिया।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें