आप अपने क्षेत्र की हलचल को चित्रों और विजुअल समेत नेटप्रेस पर छपवा सकते हैं I सम्पर्क कीजिये सेल नम्बर 0 94165 57786 पर I ई-मेल akbar.khan.rana@gmail.com दि नेटप्रेस डॉट कॉम आपका अपना मंच है, इसे और बेहतर बनाने के लिए Cell.No.09416557786 तथा E-Mail: akbar.khan.rana@gmail.com पर आपके सुझाव, आलेख और काव्य आदि सादर आमंत्रित हैं I

18.9.09

टच स्क्रीन के जरिए मतदाताओं को मिलेगी जानकारी

जींद(हरियाणा) : मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला चुनाव कार्यालय में टच स्क्रीन जल्द लगाई जाएगी। इस पर एटीएम की तरह टच करने पर मतदाता को जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इस टच स्क्रीन पर मतदाता अपने नाम तथा परिवार के अन्य मतदाताओं के संबंध में जानकारी हासिल कर सकेगा। मशीन को चुनाव कार्यालय में रखा जाएगा, जहां कोई भी मतदाता इसके प्रयोग से जानकारी हासिल कर सकता है। यह एटीएम की तरह काम करती है। इस स्क्रीन की विशेषता यह होगी कि इसमें डेमो की सुविधा दी गई है अर्थात इस स्क्रीन पर इसे कैसे प्रयोग में लाना है, के बारे में भी जानकारी है। मशीन अपने प्रयोग का तरीका भी सुझाती है। इसमें एटीएम की तरह स्क्रीन को टच करना होता है। सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र का विकल्प दिया है अर्थात आप कौन से विधान क्षेत्र की वोटर लिस्ट देखना चाहते है, उसे स्क्रीन को टच करके स्क्रीन पर लाना होता है। इसके बाद आप जिस भी गांव व शहर के वोटर है, उसका नाम एल्फाबेटिकली क्रम लाकर उसी वर्ण के आगे स्क्रीन को टच करेगे तो आप के गांव व शहर का नाम आ जाएगा। इस प्रकार एक मतदाता के घर में कितने वोटर है, उनके नाम भी एक कोने में आ जाएंगे। मतदाता से संबंधी सारी जानकारी जैसे नाम, आयु, मतदान केंद्र का नाम, लिंग आदि स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे चलाने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। कम पढ़ा-लिखा आदमी भी इसका प्रयोग आसानी से कर सकेगा। सही मायने में तो यह मशीन ही बता देती है कि इसका प्रयोग कैसे करना है। सुरक्षा की दृष्टि से इसे एटीएम का रूप दिया गया है। एक खूबसूरत एटीएम नूमा लकड़ी का माडल बनाकर इसमें इस स्क्रीन को स्थापित किया गया है। इसमें कंप्यूटर की तरह माउस की जरूरत नहीं है बल्कि सारी प्रक्रिया के लिए स्क्रीन को हाथ की उंगली से स्पर्श करना होता है। इस स्क्रीन को चुनाव के बाद अन्य कार्यो में भी प्रयोग लाया जा सकता है। जिला सूचना अधिकारी एमजैडआर बदर ने बताया कि टच स्क्रीन चुनाव कार्यालय में लगाई जाएगी। नए मतदाताओं की सूची अपडेट होने के बाद डाटा पूरा होने के बाद चंडीगढ़ से आएगा। उसके बाद डाटा अपग्रेड करके चुनाव कार्यालय में टच स्क्रीन लगा दी जाएगी। इस मशीन को आसानी से चलाया जा सकता है। कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति आसानी से इस मशीन को चलाकर जानकारी हासिल कर सकता है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें